पुरानी यादें
सुब्ह सुब्ह धूप की सफ़ेद चादर को देखना मन उल्लास से भर देता है। फरवरी का महीना चल रहा है, ६ तारीख़ है और मैं बारजा में खड़ा सड़क को निहारते हुए सोच रहा हूँ कि आज जी भर कर किताबें पढ़ूँगा। तभी पीछे से एक कर्कश आवाज़ मेरे कानों में दस्तक देती है " नवाबज़ादा उठ गया, चलिए जल्दी से तैयार हो जाइए और काम पर लग जाइए "। यह आवाज़ है मेरे सबसे घनिष्ठत मित्र निर्मल की। उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य है कि छुट्टी वाले दिन सुब्ह ९ बजे तक वाशिंग मशीन में सारे मैले कपड़े धूल जायें, ११ तक २ ब च क का फ़्लैट नंबर ४२० हीरे की तरह चमक जाए। साहित्य, फ़िल्म, कला से कोसो दूर मेरा मित्र खुल कर जीवन जीता है। मेरे और उसके बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। वो दुनिया की सैर करता है, पेशे से प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, ५० साल की उम्र तक अपने नाम का एक आलीशान आशियाना चाहता है। मैं सारा दिन एक बन्द कमरे में फ़िल्म और किताबों के साथ दुनिया भर से दूर ख़ुद के साथ ख़ुश रहता हूँ, प्राइवेट कंपनी में काम करने के पश्चात अब ख़ुद का एक इलेक्ट्रिकल और सैनिट्री का शोरूम खोला हूँ। इतनी असमानताओं के बावुजूद हम इतने घनिष्ठ मित्र इसलिये हैं क्योंकि हम दोनों ही सोचते हैं कि जो ज़िंदगी को नहीं चोद पाते, वो ज्ञान चोदते हैं। आज हम दोनों ३३ साल के हैं और अपने अपने जीवन में ख़ुश हैं। हमारे लिए जीने की पहली शर्त है ख़ुश रहना और दूसरों को जीने देना। हम दोनों में एक और समानता है - हम दोनों ही अव्वल दर्ज़े के बकचौद इंसान रह चुके हैं। जब हम २६ साल के थे तो महान से महान लोगों की बुराइयाँ करना हमारा मन पसंदीदा काम हुआ करता था। यह उम्र ख़तरनाक है - इस समय शरीर में गज़ब की ऊर्जा होती है, दूसरों के नज़रिये को सुनने समझने की शक्ति बहुत बार ख़त्म हो चुकी होती है, " कभी कभी तो लगता है अपुन ही भगवान है " जैसे भयंकर विचार मन मस्तिष्क में तांडव कर रहे होते हैं और हम कब आम लोगों से अलग थे ? हमारे दिनों में सोशल मीडिया बहुत अच्छी जगह है जहाँ हम ख़ुद को सर्वोच्च स्थान पर रखते हुए ख़ुद ही से ख़ुद को महान मान लेते हैं। बस हम दोनों भी वही काम करते थे। मैं हिंदी पुस्तक का दायित्व संभालता और हर दूसरे तीसरे लोगों को गाली देता ख़ुद से कम पढ़ा लिखा समझ उनका तिरस्कार करता। कह लीजिए अव्वल दर्ज़े का बेवकूफ़ था। एक सुधार हम दोनों ही अव्वल दर्ज़े के बेवकूफ़ थे। तब हमारे जीवन का मूल मंत्र ख़ुद को महान दिखाना हुआ करता था। एक दिन उसी दोस्त ने कहा कि सारी दुनिया कहती है कि लोगों को दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिए, किसी को इस कदर नहीं परेशान कर देना चाहिए या ज़लील कर देना चाहिए कि उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचे। लेकिन हम दोनों बेवकूफ़ तो बस यही करने का ठेका लिए हुए थे। २६ से २८ तक की उम्र क्रांतिकारी उम्र होती है - जीवन का एक उद्देश्य नज़र आता है और उसके लिए किसी से भी लड़ सकते हैं। ब्रेन वाश करना कितना आसान हो जाता है और सबसे अहम चुनाव होता है दोस्त का। जैसा दोस्त वैसे हम। अभी पुरानी यादों में खोया हुआ ही था कि उसने दुबारा आवाज़ दी और इस बार बिगड़ते हुए कहा - आजकल की जनरेशन को बस सुब्ह एस्थेटिक फ़ोटो लेनी है शाम को कुछ उटपटांग सा लिख कर राइटर बन जाना है और रात को ओल्ड मोंक के साथ चखना चाहिए। मैंने मुस्कुराते हुए उससे कहा कि जो ज़िंदगी को नहीं चोद पाते, वो ज्ञान चोदते हैं और दोनों ही ठहाके मारते हुए हँस पड़े।
/ तरुण पाण्डेय

Comments
Post a Comment