Skip to main content

Posts

Featured

असुरक्षित

एक दिन ऐसे ही सुब्ह सुब्ह मैंने अपने एक दोस्त को फ़ोन किया। वो अपने होटल रूम के अंदर सिक्किम में पर्वतों की गोद में बैठा कुछ लिखता और फिर उसे फाड़ कर फेंक देता । पन्नों पर कुछ किरदारों को सजीव करने का भरसक प्रयास करता और उसकी कलम निरंतर पन्नों पर नीली स्याही बिखेरती दौड़ती ही रहती। दौड़े क्यों न, उसे ज़िंदगी ने कम नहीं दौड़ाया था और उसके इरादों को लोहे सा बुलन्द कर दिया था। स्क्रीनप्ले में अपना नाम बनाने की ज़िद, उसकी कड़ी मेहनत और उसका त्याग उसे अपने क्षेत्र में अव्वल दर्ज़े पा ला खड़ी करेगी और वो भी कभी लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत होगा इसका मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है। वो कहाँ किसके लिए काम कर रहा है - कैसे काम कर रहा है और किस परिस्थितियों में काम कर रहा है यह उसे छोड़ कोई नहीं जानता है। क़ामयाब बनने के बाद हितैषियों का ऐसा हुजूम इकट्ठा हो जाता है जैसे बरसात के मौसम में मेढकों की फौज। हर इंसान कामयाब इंसान से जुड़ कर ख़ुद को कामयाब बनाना चाहता है और मेरा दोस्त जिसका कोई गॉड फ़ादर नहीं है लोगों के लिए आगे बढ़ने का जरिया बनेगा।  बात दोस्त की नहीं है बात है क्राफ़्ट की, बात है ख़ुद पर विश्वास ...

Latest posts

साहित्यिक दुनिया के हितैषियों

जाल

किताबें क्यों नहीं छपवा लेते ?

बाज़ार

पुरानी यादें

ईमानदारी

Verified Book Reviewer

सुंदर फूल

नचनिया

सोशल मीडिया