चश्मा और लड़की
गोल फ्रेम का चश्मा मुझे कभी अच्छा नहीं लगा। कुछ लोग इसे "Round Frame" भी कहते ओर ट्रेंडिंग भी है। एक कहावत है इंग्लिश में " In matters of style, swim with the current, in matters of principle, stand like a rock" मैंने फिर भी चश्मे के मामले में कुछ सिलेक्टेड डिज़ाइन ही पहने हैं जैसे "rectangle" और बहुत कम जगह "wayfarer" पहना हूँ। मगर अब ऐसा लगने लगा है गोल फ्रेम का चश्मा उसी एक चेहरे के लिए बना है, उसी एक भोली सी लड़की के लिए जिसे बोलना ज्यादा पसंद नहीं और जिसकी आँखें बहुत थोड़ी सी खुलती हैं। जो रहती शायद कहाँ है मुझे मालूम नहीं कभी इस घर तो कभी उस घर मगर शायद गंगा जैसी पवित्र है। जो शायद कभी किसी का नुकसान न करे और शायद जितनी सौम्य हो जरूरत पड़ने पर उतनी ही कठोर भी। जिसकी अंग्रेज़ी का कोई जवाब न हो और जिसे शब्दों के बारे में ये तक मालूम हो उसकी उत्पति कहाँ से होती है शायद ये गोल फ्रेम वैसी किसी काल्पनिक लड़की के चेहरे के लिए बना हो। अब उससे मुलाक़ात भी हुई अच्छा लगा उससे गुफ़्तगू करना और काश ऐसा होता वैसा होता का सिलसिला चलने को था। मगर सुबह हो गयी, नींद खुल गयी और आप सभी को बता दूँ मुद्दा चश्मे का है उस प्यारी लड़की का नहीं जो बस एक कल्पना है।
/ तरुण पाण्डेय

Comments
Post a Comment