मैं उपमाएँ देना नहीं जानता


रात को 10 बजे के आसपास एक फ़ोन आता है और दूसरी तरफ़ से एक मधुर आवाज़ सुनाई देती है " हाँ बोलो यार कुछ अर्जेंट काम था "। मुझे समझ नहीं आया काम अर्जेंट है या नहीं । उस दिन एहसास हुआ बातों को दिलों में कैद करने वाले कितने हिम्मती होते हैं। ख़ुद के अंदर सागर पैदा कर उसी में गोते लगाते रहना, हर रोज़ सुनामी का सामना करना और मुखमंडल पर एक हँसी का पर्दा लगाए रखना दुनिया का सबसे दुर्लभ कार्य है मेरी नज़र में। मैं दो पल को सोचता हूँ और बोल बैठता हूँ " तुम मुझे अच्छी लगती हो "। दोनों तरफ़ कुछ पल की शांती और उस लड़की के मन में सौ सवालों का सैलाब उमड़ पड़ता है। बहुत से सवाल जिन्हें सख्त हितायत दी गयी है चेहरे पर ना दिखने की यहाँ तक की आँखों की पुतलियाँ को भी शायद सीखा दिया है उसने भावनाओं को छिपाने का हुनर। फ़िर उसने कहा " chill "। यकीं मानिए ये chill ना मुझे अंदर तक झकझोर देता है । काश तुम डॉक्टर होती काश समझ पाती मैं क्या और किस तरह से सोचता हूँ। अरे यार पसंद सिर्फ़ प्रेमिका नहीं होती। पसंद तो मुझे बहुत कुछ है - मेरी पहली कविता, मेरी पहली ग़ज़ल, मेरी वो पीली रंग की डायरी, मेरी हार्ड डिस्क जिसके एक कोने में , सबसे महफूज़ कोने में मैंने adult फ़िल्मों की भरमार लगाई हुई है, क्लासिक कल्ट हैं कुछ फिल्में जैसे Saving Private Ryan, The Green Mile, October Sky जो बहुत पसंद है मुझे। मुझे bed का लेफ्ट कोना जहाँ चार्जर लगा रहता है बहुत पसंद है उस तरफ़ क्या मज़ाल किसी को सोने दूँ , टेबल टेनिस, मेरे gradutaion डे का एक दोस्त, मेरे स्कूल का एक बहुत अच्छा दोस्त और कोटा के दोस्तों के साथ ज़िन्दगी भर का counter Strike खेलना भी बहुत पसंद है। कुछ लेखक जैसे दिव्या, हेमा, डॉ अनुषा, आदित्य, चिराग, ऋषि और डॉ शेखवात  पसंद हैं। तुम कहती हो मैं बहुत बोलता हूँ यहाँ एक लॉयर हैं samvadlekhan वो कहती हैं मैं बोरिंग हूँ । मुझे उनका सच कहना पसंद है। तुम मुझे बोरिंग ना समझना उनके लिए हूँ । कोई मुझे बोले आप को अपनी दो पसंद ही रखनी है तो वो नामुमकिन होगा। मुझे तो अपनी हर पसंद बहुत पसंद है । कभी उम्र ढल जाने के बाद किसी शाम जब चाय की चुस्की लेते हुए अपने पति के हाथों में हाथ डाले उससे बात करते हुए  एक मुस्कान के साथ उससे कहना "एक पागल था जो बहुत बोलता था" इससे ज़्यादा अच्छा ईनाम कुछ हो सकता है क्या ? पसंद, क्रश, प्यार बहुत नार्मल हैं ना जाने क्यों इन सब बातों को ही romantizice कर देते हैं लोग । मैं उपमाएँ देना नहीं जानता पर साथ देना जानता हूँ । 

/ तरुण पाण्डेय

Comments

Popular Posts